बगोदर: बगोदर विधायक ने मृतक प्रवासी मजदूर के घर बिहारो कोल्हरिया पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की
बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत के बिहारो कोल्हरिया प्रवासी श्रमिक दिनेश कोल्ह की विगत दिनों गुजरात के जामनगर में विद्युत करंट से मौत गई थी। घटना की सूचना पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो शनिवार की सुबह 11 बजे मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।