बीएन मंडल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत लगभग ढाई माह तक चलने वाले शैक्षणिक आयोजनों की एक श्रृंखला शुरू होने जा रही है। यह जानकारी कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक श्रृंखला में 28 जनवरी से 24 मार्च तक कुल 44 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।