मधेपुरा: नेशनल वोटर्स डे पर सुखासन के पीएम श्री स्कूल में माय भारत की पदयात्रा
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, मधेपुरा द्वारा रविवार को पीएम श्री विद्यालय, सुखासन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेलकूद प्रशिक्षक द्वारा योग अभ्यास से की गई।