मधेपुरा शहर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित साहुगढ़ पंचायत के हुलास टोला में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। वर्षों से सड़क निर्माण की अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोग वोट बहिष्कार करेंगे।