उचकागांव: उचकागाँव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, बाद में शादी से किया इनकार
उचकागांव थाना क्षेत्र की एक युवती से झीरवां गांव के युवक मासूम उर्फ सोनू ने शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक यौन शोषण किया। 2018 में थावे के मुखी राम हाई स्कूल में साथ पढ़ाई के दौरान शोषण शुरू हुआ। 2023 में युवक विदेश गया, लेकिन मोबाइल पर संपर्क बनाए रखा। घर लौटने पर थावे और गोपालगंज ले जाकर शोषण जारी रखा। मामले में युवक और उसके पिता पर FIR की गई है.