उचकागांव: कवहीं गांव में निजी जमीन पर नींव खोदने से मना करने पर पति-पत्नी को पीटा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के कवहीं गांव में अपने निजी जमीन पर पड़ोस के लोगों द्वारा की जा रही नींव की खुदाई करने से मना करने पर पड़ोसियों ने जमीन मालिक बलि चौधरी और उनकी पत्नी उषा देवी की जमकर पिटाई की। वहीं महिला के गले में पहने लगभग बीस हजार रुपये मूल्य की सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाया है.