उचकागांव: उचकागांव के महैचा आनंद नगर में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, छह गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा आनंद नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के घायल प्रदीप कुमार मांझी, उनके पिता काशीनाथ मांझी, व पत्नी वही दूसरे पक्ष के घायल संध्या देवी व उनके देवर जितेंद्र मांझी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। FIR के बाद दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।