उचकागांव: उचकागांव में पोक्सो एक्ट के आरोपी लक्ष्मण राम गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
उचकागांव थाना पुलिस ने कांड संख्या 36/24 के तहत पोक्सो एक्ट के अभियुक्त लक्ष्मण राम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लक्ष्मण राम, पिता उपेंद्र राम, निवासी महैचा, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी पर कार्रवाई की और उसे हिरासत में लिया।