उचकागांव: मीरगंज में आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए कैंडल जलाकर की गई शांति की कामना
मीरगंज के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा पर पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए प्रवासियों की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी बहनों ने शुभभावना और शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश फैलाया। सेवा केंद्र इंचार्ज बीके सुनिता बहन ने कहा कि शुभ भावनाएं विश्व कल्याण का आधार है.