कन्नौज: नवरात्रि की नवमी पर शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में एक साथ भंडारे का आयोजन किया गया
कन्नौज शहर के विभिन्न दुर्गा पांडाल पर शुक्रवार को भंडारे का आयोजन देखने का मिला। माता के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचेथे। शहर के एसबीएस ग्राउंड में सन्मार्ग द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। साथ ही गढ़ैया और जोड़ी नाथ समेत विभिन्न स्थानों से भी भंडारे की तस्वीरे सामने आई है।