मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन और कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश के वैश्विक मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। राज्य में पूंजी निवेश को धरातल पर उतारने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 सितंबर से 9 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं।