हुज़ूर: एकात्म मानव दर्शन से विकसित भारत तक: CM डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल को किया नमन
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2026 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें एकात्म मानव दर्शन का प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण का चिंतक बताया। सीएम ने कहा कि दीनदयाल जी ने व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया। उनका विकास मॉडल केवल आर्थिक प्रगति नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक संतुलन पर आधारित था।