कटंगी: सहारा होटल में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, चार कमरों से युवक-युवतियां बाहर निकाले
शहर के होटलों में चल रही कथित संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बीच मंगलवार को कटंगी पुलिस ने कटंगी-वारासिवनी मार्ग स्थित सहारा होटल में अचानक दबिश देकर जांच की। दोपहर करीब 1 बजे हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल के अलग-अलग चार कमरों से युवक-युवतियों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पूछताछ और समझाइश के बाद उन्हें छोड़ दिया, लेकिन कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई।