मांडर: विधायक के प्रदर्शन के बाद मूरगू पुल के पास डायवर्जन पिचिंग का काम हुआ पूरा
Mandar, Ranchi | Mar 10, 2024 मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा प्रदर्शन के बाद मूरगू पूल के पास डायवर्सन पिचिंग का काम शनिवार को पूरा हो गया है। डायवर्सन का सूचना बोर्ड लगाकर सुरक्षा के इंतजाम के लिए अन्य काम जारी हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मूरगू पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।