मांडर: तिगोई अम्बाटोली में शिवरात्रि पर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
Mandar, Ranchi | Mar 8, 2024 मांडर प्रखंड स्थित तिगोई अम्बाटोली में शिवरात्रि पर शुक्रवार को शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सड़कों पर कांवड़ियों का जयकारा करते हुए मंदिर की ओर बढ़ते हुए निकले मंदिर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम मांडर पुलिस के द्वारा किए गए थे। वहीं हर साल की तरह इस साल भी पूजा का दूसरा दिन शनिवार सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।