मांडर: बाजार टांड़ भट्टी मोहल्ला में लोगों ने श्रमदान से की सड़क की मरम्मत
Mandar, Ranchi | Mar 7, 2024 मांडर पंचायत के बाजार टांड़ भट्टी मोहल्ला में वर्षों से खराब पड़ी सड़क की लोगों ने श्रमदान कर मरम्मत की। बता दें कि सड़क खराब होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब मरम्मत हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।