डग: डग में महिला मंडलों ने मनाया अलौकिक फाग उत्सव
Dug, Jhalawar | Mar 24, 2024 डग गायत्री मंदिर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र के नेतृत्व में महिला मंडलों ने शनिवार को फागोत्सव मनाया। चैतन्य झांकियो में राधेकृष्ण की झांकी बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही, सभी ने उनके श्रीचरणों में पुष्प गुलाल अर्पित कर पूजन किया। समारोह में फूलों की होली, नृत्य, भजन, गीत की प्रस्तुतियां दी गई। महिलाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ होली के धार्मिक गीत गाए।