डग: भवानीमंडी के प्राचीन राधेश्याम मंदिर में होली महोत्सव में बरसाना शैली में मनाई लड्डू होली
Dug, Jhalawar | Mar 23, 2024 भवानीमंडी के प्राचीन श्री राधेश्याम मंदिर में 25 मार्च तक होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बरसाना शैली पर लड्डू होली मनाई गयी। आयोजन में सैकड़ो भक्त महिलाएं, पुरुष होली के फाग भजनों पर नाचते झूमते रहे। मंदिर की छत से लड्डूओ की भक्तों पर वर्षा की गई। राधाकृष्ण पुष्प होली, बृज होली दर्शन छड़ी मार होली कलाकारों द्वारा होली के भजनों के साथ खिलाई जाएगी।