डग: डग में पुलिस ने धारदार हथियार व अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Mar 22, 2024 डग में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी के दौरान नाका दुधालिया पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध देसी शराब व धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस ने पिपलिया खुर्द निवासी पर्वतलाल मेघवाल से अवैध 104 देसी शराब के पव्वे और चाचूर्णी निवासी भगवानलाल मेंहर से अवैध धारदार छुरा बरामद किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।