डग: डग में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 5 लीटर हथकढ़ शराब व 53 पव्वे देसी शराब की जब्त
Dug, Jhalawar | Mar 20, 2024 डग पुलिस ने मध्यप्रदेश बॉर्डर नाका दुधालिया पर नाकाबंदी के दौरान बुधवार को अवैध देशी शराब की तस्करी करते दो तस्करों बाबू खां व लाल सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लीटर हथकढ़ शराब व 53 पव्वे देशी शराब जप्त की गई। जब्त शराब की कीमत 3 हजार 5 सौ रुपए बताई जा रही है।