डग: भवानीमंडी में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को न्यायालय की पत्रावलियो के आधार पर किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Mar 19, 2024 भवानीमंडी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को न्यायालय की पत्रावलियो के आधार पर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 4 वारंटियों धन्नालाल, अनारसिंह, रामस्वरूप, कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया है।