डग: किटिया गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से किसान की हुई मौत
Dug, Jhalawar | Mar 18, 2024 उन्हैल नागेश्वर थाना क्षेत्र के किटिया गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। बाबूलाल राठौर खेत पर कृषि कार्य कर रहा था, इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जहां किसान की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।