थराली: सुनला गांव के पास रात के अंधेरे में मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा हॉट मिक्स प्लांट का संचालन
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सुनला गांव के ग्रामीण ने जानकारी देकर बताया कि ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला गांव के समीप स्थापित हॉट मिक्स प्लांट का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है ,यहां मानकों से इतर इस हॉट मिक्स प्लांट का संचालन दिन के उजाले की बजाय बीते तीन चार दिनों से रात के अंधेरे में किया जा रहा है।