थराली: थराली पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
चमोली पुलिस कार्यालय से मंगलवार 12:15 प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को नरेंद्र प्रसाद जोशी निवासी चेपडों थराली के परिजनों द्वारा थाना थराली पर आकर सूचना दी गयी की वे बिना बताए घर से कहीं चले गए है व काफी ढूँढखोज के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है, परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना थराली में तत्काल उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की