थराली: थाना थराली पुलिस ने घर से बिना बताए गई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों के सुपुर्द किया
मंगलवार को 12 बजे थाना थराली को सूचना मिली की थराली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुलसारी में एक अज्ञात महिला लावारिस घूम रही है। उक्त सूचना पर थाने से मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों द्वारा महिला के संबंध में जानकारी ली गयी, लेकिन महिला कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पायी, जिसके पश्चात पुलिस कर्मियों द्वारा महिला को सुरक्षा के दृष्टिगत थाना थराली लाया गया।