थराली: थाना थराली पुलिस ने नारायणबगड परखाल तिराहे से एक वारंटर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थराली पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा धारा-138 NI ACT से संबंधित वारंटर सोहन भारती पुत्र गंगी राम निवामी ग्राम जाखणी सेरा (बांसवाडा) थाना नन्दानगर जनपद चमोली को नारायणबगड परखाल तिराहे से सोमवार 12 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।