थराली: दिवाली से पहले प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, थराली बाजार में चेकिंग के दौरान 19 दुकानों का काटा चालान
तहसील प्रशासन तथा नगर पंचायत थराली ने मंगलवार 10 बजे थराली बाजार में ताबड़तोड़ छापामारी कर 56 किलो वैधता समाप्त मिठाई जप्त कर नष्ट किया तथा 19 दुकानों का चालान किया , उपजिला अधिकारी थराली कमलेश मेहता के नेतृत्व में नगर पंचायत थराली की दुकानों तथा होटल का निरीक्षण कर तीन मिठाई की दुकानों से 56 किलोग्राम वैधता समाप्त मिठाई जप्त कर 19 दुकानों का चालान काटा।