थराली: थराली ब्लॉक सभागार में विभिन्न आजीविका क्लस्टर फेडरेशन के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे विकासखंड थराली, देवाल तथा नारायणबगड़ के अभ्यर्थियों ने विभिन्न आजीविका के लिए बिजनेस प्रमोटर, ग्रुप मोबिलाइजर तथा लेखाकार पदों के लिए लिखित परीक्षा दी। बिजनेस प्रमोटर के लिए 20 अभ्यर्थियों, ग्रुप मोबाइलाइजर के लिए 51 अभ्यर्थियों और लेखाकार पद के लिए 25 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी।