शाहजहांपुर। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया ओवरब्रिज पर गुजरात से आए श्रद्धालुओं की डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक मुकेश भाई निवासी राजकोट, गुजरात की मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु कंचन और वीरा भाई सोलंकी घायल हो गए।