शाहजहांपुर: पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का एसपी ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड में सलामी लेने के उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन में परेड निरीक्षण किया गया । इस दौरान आरटीसी बैरक एवं मैस का निरीक्षण, पुलिस लाइन परिसर का व्यापक भ्रमण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए