शाहजहांपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय, नियामतपुर से सड़क सुरक्षा संदेश के साथ 11 ई-रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।