🌸🚁 श्रावण की अंतिम सोमवारी पर आस्था की अद्भुत छटा! 🕉️
हाजीपुर के प्रसिद्ध बाबा पातालेश्वरनाथ मंदिर एवं कांवरिया पथ पर हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। 🌺🙏
इस पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं हाजीपुर विधायक श्री अवधेश कुमार सिंह ने बाबा पातालेश्वरनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
🚁🌸 आसमान से बरसते फूलों के बीच गूंजा—
“हर-हर महादेव! 🔱 बोल बम!”
श्रद्धालुओं और कांवरियों में दिखा अद्भुत उत्साह, पूरा मंदिर परिसर एवं कांवरिया पथ भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। ✨
डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने श्रद्धालुओं को श्रावण की अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
🌺 पुष्पवर्षा ने अंतिम सोमवारी के पावन पर्व को बनाया यादगार और अविस्मरणीय। 🌺
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#श्रावण_सोमवारी #बाबा_पातालेश्वरनाथ #हरहरमहादेव #बोलबम #हाजीपुर #वैशाली #श्रावण #पुष्पवर्षा #Vaishali
56 views | Vaishali, Bihar | Aug 24, 2026