सूरजगढ़: मेदनी चौकी पुलिस ने किऊल जंक्शन से अपहृत किशोरी को प्रेमी के साथ किया दस्तियाब
बुधवार अपराह्न 12:15 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 67/26 अपहरण मामले में पुलिस ने अपहृत किशोरी को बुधवार को किऊल जंक्शन से दस्तियाव किया है. पुलिस ने किशोरी के साथ उसके नाबालिक प्रेमी को भी कब्जे में लिया है.30 अप्रैल 2026 को बंसगढा बिंद टोली गांव से किशोरी गायब थी. मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.