जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप, लाखों का नुकसान
ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे करीब उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब घर में रखे हुए एक गैस सिलेंडर का अचानक लिकिज हो जाने पर आग लग गई, देखते देखते घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया गनीमत रही के घर के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे कोई आग की चपेट में नहीं आया