कोरबा: कोरबा में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की हत्या, कैंपर वाहन से कुचला गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Korba, Korba | Jul 4, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक बर्थडे पार्टी मातम में बदल गई। मीरा रिसोर्ट में हुए विवाद के दौरान दीपका निवासी युवक उज्जवल सिंह को कैंपर वाहन से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।