बहराइच: धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत कर सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह पंचायत किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित की गई है। जिसके बाद ज्ञापन सौंपा गया है।