सिवनी मालवा: एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, 11 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सिवनी मालवा एसडीएम कार्यालय में मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इन अभी शिकायती आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को एसडीएम विजय राय द्वारा दिए गए साथ ही लोगों ने अतिक्रमण, ट्रैफिक समस्या और गहने वापस नहीं करने सहित अलग-अलग शिकायतें एसडीएम विजय राय के सामने रखीं।