सिरोही: पिंडवाड़ा में बोरिंग विवाद के चलते अपहरण, पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर व्यक्ति को छुड़ाया
Sirohi, Sirohi | Jul 2, 2026 पिंडवाड़ा। थाना क्षेत्र के लौटाणा-नांदिया रोड पर बोरिंग के बाद पाइप लेन-देन को लेकर विवाद ने अपहरण का रूप ले लिया। बालाजी बोरवेल की मशीन रवाना होते ही दूसरे पक्ष ने रास्ता रोककर मारपीट की और मशीन में बैठे एक व्यक्ति का कथित अपहरण कर फरार हो गए।