रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब और विवादित मामला सामने आया है। मनगवां परिषद अंतर्गत मुंबा देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान पूजा कराने वाले पुजारी अखिलेश पांडे ने एक वीडियो जारी कर विधायक नरेंद्र प्रजापति पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। पुजारी का आरोप है कि 11 हजार रुपये तय होने के बावजूद उन्हें सिर्फ 500 रुपये दक्षिणा दी गई, जबकि दूसरे पुजारी को पूरी राशि दी गई। पुजारी ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है। मामले में विधायक पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है। देखिये रीवा से हमारी यह विशेष रिपोर्ट।#RewaNews #MadhyaPradesh #Mangawan #NarendraPrajapati #MumbaDeviTemple #PujariControversy #LocalNews #VindhyaNews #Virat24News #MPUpdates #रीवा_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #मनगवां #विराट_24_न्यूज़