ओरमांझी: हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली का आयोजन किया गया
हिंदपीढ़ी स्थित निजाम नगर में रविवार शाम करीब छह बजे नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान हाथों में पोस्टर लेकर नशे के खिलाफ युवाओं में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।