मेसकौर: पुलिस ने ढोंढरा गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Meskaur, Nawada | Jan 18, 2024 मेसकौर थाना क्षेत्र के ढोंढरा गांव के सरकारी स्कूल के पीछे स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान ढोंढरा गांव के सुनील राजवंशी उर्फ बालेश्वर राम के रूप में किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मेसकौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को ब्याहवार न्यायालय नवादा भेज दिया गया है।