मेसकौर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद मेसकौर में प्रखंड प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण
Meskaur, Nawada | Jan 19, 2024 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी परिसर में पड़ी गंदगी पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबीर कुमार ने पानी की समस्या को दूर करने का अनुरोध किया। प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल में शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।