मेसकौर: पुलिस ने कोपिन गांव से पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
Meskaur, Nawada | Jan 21, 2024 मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोपिन गांव से पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कोपिन गांव निवासी अनार देवी बताया गया है। सीतामढ़ी थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि शराब उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 18/24 तहत प्राथमिकी कर महिला को न्यायिक हिरासत के लिए नवादा भेज दिया गया है।