मेसकौर: जदयू कार्यालय मेसकौर में जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक का किया आयोजन, कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर हुई चर्चा
Meskaur, Nawada | Jan 20, 2024 मेसकौर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रखंड कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ उमेश यादव ने की। बैठक में 24 जनवरी को पटना में आयोजित होने वाली कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार, ईश्वरी पंडित, पप्पु यादव, पप्पू सिंह, गांगुली मांझी, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।