खेरागढ़: चीत गांव में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चीत में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज आगरा में चल रहा है। घायल अजीत उर्फ लालबाबू के पिता रामनाथ ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि उनका बेटा गांव की परचून की दुकान पर बैठा था। तभी गांव के दो लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मुंद्र