जमुई: अमरथ गांव में घरेलू विवाद को लेकर भतीजे और पत्नी ने व्यक्ति को लोहे की रॉड से मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में रविवार की देर शाम घरेलू विवाद को लेकर भतीजा और पत्नी ने लोहे की रॉड से मारकर मो. नौशाद को बुरी तरह घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और घायल मो.नौशाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का आरोप घायल ने अपनी पत्नी रुखसार खातून और भतीजा अरबाज पर लगाया है।