जमुई: 2 दिनों से लापता किशोर का बेहरा इलाके के जंगली क्षेत्र स्थित कुएं से मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 दो दिनों से लापता किशोर का शव जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा गांव के जंगली क्षेत्र में अवस्थित कुंआ से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल लाया गया। मृतक बालक की पहचान चिहरा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी 15 वर्षीय कैलाश हेम्ब्रम के रूप में हुई है।