जमुई: बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से गोटाजोर गांव के पास दिव्यांग ई-रिक्शा चालक हुआ घायल, डॉक्टर ने पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 गोटाजोर गांव के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में ई रिक्शा पर सवार दिव्यांग चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिव्यांग चालक का पैर फ्रैक्चर होने की वजह से डॉक्टर के द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पटना रेफर कर दिया गया।