जमुई: धर्मपुर में बच्चों के बीच झगड़ा छुड़ाने को लेकर पड़ोसियों ने 2 भाइयों को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 धर्मपुर गांव में पड़ोसियों ने दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों भाइयों को रविवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायल भाइयों की पहचान धर्मपुर गांव निवासी रजनीश कुमार और उनके भाई अजित मंडल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।