झांसी: शिवरात्रि पर मुरली मनोहर मंदिर से भगवान शिव की निकली बारात, भगवान राम और हनुमान बने बाराती, महिलाएं और बच्चे जमकर झूमे
झांसी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस समय आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शहर की ऐतिहासिक और परंपरागत शिव बारात पूरे भव्यता के साथ निकाली जा रही है। हर तरफ भगवा ध्वज लहरा रहे हैं, ढोल-नगाड़ों और डमरुओं की गूंज है और 'बम-बम भोले' व 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है। शिव बारात की शुरुआत मुरली मनोहर मंदिर से हुई